घड़साना। रोजड़ी वितरिका आरजेडी नहर के संबंधित किसानों ने 260 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर 507 हैड पर धरना लगाया। किसानों ने नहर में पानी की मांग करते हुए कहा है कि रोजड़ी वितरिका आरजेडी नहर में 261 क्यूसेक पानी चाहिए, परन्तु 1 महीना पूर्व वितरिका में 100 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया था। अभी तक नहर में पीने का पानी नहीं पहुंचा। वर्तमान में आरजेडी नहर में पानी छोड़ने का कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके चलते आरजेडी नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर हैड पर सैंकड़ों किसानों ने धरना लगाया है। धरनास्थल पर सिंचाई रेगुलेशन अधिशाषी अभियंता निर्मल जैन किसानों के साथ वार्ता में उपस्थित रहे। वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। धरनास्थल पर अगुवा नेता सत्यप्रकाश सिहाग, सरपँच नन्दलाल जाखड़, सरपँच ताराचंद , लक्ष्मणराम, हसन अली मौलवी ग्राम.प. 1 केएम सहित अनेक किसान मौके पर उपस्थित रहे।