Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कलक्टर का औचक निरीक्षण

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज) जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने शनिवार रात 10 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि औचक निरीक्षण का मकसद यही है कि जिला अस्पताल में आमजन को बेहतर इलाज मिले। एमसीएच यूनिट में गहन जांच की गई। परिजनों से भी बात की गई तो सभी परिजन इलाज से खुश हैं। साफ सफाई भी अच्छी है। ठंडे पानी को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की कि यहां पीने का ठंडा पानी नहीं मिल रहा तो जिला अस्पताल में पांच-सात पानी के पॉइंट है, वहां ठंडा पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हनुमानगढ़ वासियों को जिला अस्पताल में उपलब्ध साधनों में बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने सबसे पहले ट्रोमा सेंटर का विजिट किया जहां मरीज का संबंधित मेडिकल स्टॉफ इलाज कर रहा था। उसके बाद जिला कलक्टर ने एमसीएच यूनिट गए जहां साफ सफाई मिली। जिला कलक्टर ने मरीज और उनके परिजनों से ईलाज को लेकर बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *