एक जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं नीतू सिंह ने शादी के सालों बाद साल 2009 में आई फिल्म जब तक है जान से एक्टिंग कमबैक किया था। इस कमबैक फिल्म में नीतू के साथ पति ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद एक्ट्रेस दो दूनी चार, लव आज कल और बेशर्म जैसी फिल्मों में भी नजर आईं थीं, लेकिन इस सभी फिल्मों में उनके साथ पति ऋषि कपूर भी थे। अब कमबैक के बाद पहली बार एक्ट्रेस जुग जुग जियो में अकेली नजर आने वाली हैं। एक इंटरव्यू में अपना अनुभव शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि पति की मौत के बाद अकेले सेट पर वापसी करना काफी मुश्किल था।
हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में नीतू ने ऋषि की मौत के बाद सेट पर वापसी करने पर कहा, जब मैंने अपने करियर पर 70-80 फिल्में की थीं तब में यंग थी और मेरी मां मेरे साथ जाया करती थीं। इसके बाद मैंने दो दूनी चार और बेशर्म जैसी फिल्में की जिसमें मेरे पति ऋषि कपूर मेरे साथ थे। ये एक अलग अनुभव था। मेरे पति का निधन हाल ही में हुआ था इसलिए मैं अंदर से पूरी तरह हिली हुई थी।

आगे एक्ट्रेस ने कहा, मुझे कोई चाहिए जो मुझे मजबूत महसूस करवा सके। मैं शुरुआत में बहुत डरी हुई थी लेकिन धीरे-धीरे मैं रूटीन में आ गई थी। सभी ने मुझे सेट पर बेहतर महसूस करवाया। अनिल कपूर, डायरेक्टर राज मेहता, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, हर कोई मेरे लिए सहारा बना हुआ था। मैं कुछ दिनों बाद रिलेक्स हो गई थी। मुझे खुशी है कि मैंने ये फिल्म की है।
बेटे रणबीर कपूर से रिश्ते सुधरे
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया है कि अब उनके और रणबीर कपूर के रिश्ते में सुधार आ चुका है। दोनों स्क्रिप्ट, फिल्मों और लोगों की परफॉर्मेंस पर बात करते हैं। रणबीर अपनी स्क्रिप्ट पर भी मां नीतू की राय लेने लगे हैं।

राज मेहता के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म जुग-जुग जियो को करण जौहर, हीरू यश जौहर और अपूर्वा मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी और वरुण धवन लीड रोल निभा रहे हैं, वहीं नीतू सिंह, प्राजक्ता कोहली, मनीष पौल जैसे एक्टर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।