हीरो फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी का नाम लगातार टीम इंडिया के क्रिकेटर के एल राहुल के साथ जुड़ रहा है। कई महीनों से दोनों लगातार साथ वैकेशन एंजॉय करते हुए और साथ टाइम स्पेंड करने नजर आ रहे थे जिससे दोनों का रूमर्ड रिलेशन सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन अब दोनों के रिश्ते पर कन्फर्मेंशन मिल गया है।
एक महीने पहले क्रिकेटर केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन का फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं जहां उन्हें आथिया शेट्टी का साथ मिला है। दोनों एक ही फ्लाइट से इंग्लैंड पहुंचे थे और एक ही होटल में ठेहरे हुए थे। दोनों के रिश्ते पर कन्फर्मेशन तब मिला जब क्रिकेटर ने लॉजिस्टिग डिपार्टमेंट के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में आथिया शेट्टी को अपना पार्टनर बताया है।
हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, ‘कपल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए भारत से इंग्लैंड साथ रवाना हुआ था। रवाना होने से पहले लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट ने टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स के साथ सफर करने वालों के नाम पूछे थे, जिसमें प्लेयर्स को अपनी पत्नियों और पार्टनर को साथ ले जाने की अनुमति होती है। इस ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में राहुल ने आथिया शेट्टी को अपना पार्टनर बताते हुए उनका नाम लिखा था। एक्ट्रेस भी राहुल के साथ साउथैंपटन में रुकी हुई थीं’।
आथिया शेट्टी ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में आथिया शेट्टी ने इंग्लैंड से राहुल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जिसके बैकग्राउंड में साउथैंपटन का एजेस बाउल स्टेडियम नजर आ रहा है। इसके अलावा केएल राहुल ने भी लंदन की सड़कों में घूमते हुए आथिया के भाई अहान शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को राहुल ने हैप्पी वाइब्स कैप्शन दिया था।
बीएमसी ने सील की आथिया शेट्टी के घर की बिल्डिंग
कुछ दिनों पहले ही बीएमसी द्वारा साउथ मुंबई के पोर्श इलाके में स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट की बिल्डिंग सील कर दी है। इसी बिल्डिंग में आथिया अपने पिता सुनील शेट्टी, मां और भाई के साथ रहती हैं। बिल्डिंग में हाल ही में पांच से ज्यादा कोविड पॉजिटिव लोग मिले थे जिसके चलते बीएमसी ने बिल्डिंग सील की है। आथिया और अहान की तरह सुनील शेट्टी भी काम के सिलसिले में मुंबई से बाहर गए हुए हैं।