Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा पार्षदों का न्यास परिसर में प्रदर्शन

बीकानेर. रोड लाइटों के बंद होने के विरोध में बुधवार को भाजपा के कई पार्षदों ने नगर विकास न्यास सचिव कक्ष के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। पार्षद बजरंग सोंखल के नेतृत्व में पार्षदों ने इस दौरान राज्य सरकार और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के दौरान न्यास सचिव के कक्ष में उपस्थित नहीं होने पर पार्षदों का आक्रोश बढ़ गया। पार्षद बजरंग सोंखल ने बताया कि भीनासर चुंगी चौकी से पेट्रोल पम्प तक पिछले कई महीनों से डिवाईडर की लाइटें बंद पड़ी है। आए दिन अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। पार्षद करीब तीन घंटे न्यास परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान न्यास के अन्य अधिकारियों ने पार्षदों से वार्ता की और सात दिवस में बंद लाइटें शुरू करवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर पार्षदों ने धरना समाप्त किया। विरोध प्रदर्शन में पार्षद विनोद धवल, रामदयाल पंचारिया, शिवचंद पडि़हार, भंवर लाल साहू, अशोक सांखला, दीपक गहलोत, हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *