पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बुधवार को पीलीबंगा विजिट के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। राधास्वामी सत्संग भवन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह साढ़े पांच या छह बजे भी कोई आ जाए तो उस व्यक्ति को उसी समय टोकन देकर अंदर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि वह व्यक्ति वैक्सीन लगाकर ही जाए। उसके बाद भी यही व्यवस्था जारी रखें। जिला कलक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना गाइडलाइन मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर के अलावा पीलीबंगा एसडीएम प्रियंका तलानिया, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार पूनम कंवर भी मौजूद रहे।