Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ करवाए हस्ताक्षर

  • कांग्रेस के महाभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान सम्पन्न, आज टाउन धानमण्डी से निकाला जाएगा मार्च, कांग्रेस कार्यकर्ता ऊंटगाड़ी व साइकिल पर होंगे सवार, पैदल भी निकलेंगे बाजार में
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कांग्रेस पार्टी का पेट्रोल-डीजल व खाद्य वस्तुओं के दामों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ महाभियान लगातार जारी है। 7 जुलाई से 17 जुलाई तक चलाए जा रहे महाभियान की कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं की ओर से टाउन में मेगा हाइवे पर गांव कोहला के नजदीक स्थित यादव पेट्रोल पम्प पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकतार्ओं ने पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले वाहन चालकों से हस्ताक्षर भी करवाए। महाभियान के तहत गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान का समापन हो गया। महाभियान की कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं की ओर से जिला स्तर पर साइकिल-ऊंटगाड़ी पर सवार होकर तथा पैदल मार्च निकाल बढ़ाई जा रही पेट्रोल-डीजल व खाद्य सामग्री की कीमतें कम करने की मांग की जाएगी। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को टाउन की धानमण्डी से सुबह 9 बजे ऊंटगाड़ी व साइकिल पर मार्च निकाला जाएगा। मार्च कृषि उपज मण्डी समिति कार्यालय के सामने स्थित शैड से रवाना होगा। यहां से रैली के रूप में जाकिर हुसैन पार्क, इन्द्रा चौक, सुभाष चौक, हिसारिया मार्केट, लालाजी चौक, यातायात पुलिस थाना होते हुए भारत माता चौक के नजदीक स्थित चिमनलाल महेन्द्र प्रताप पेट्रोल पम्प पर पहुंचेंगे। यहां रैली का समापन होगा। गुरुवार को हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निदेर्शानुसार पूरे राजस्थान में 7 जुलाई से 17 जुलाई तक पेट्रोल-डीजल व खाद्य पदार्थांे की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के खिलाफ महाभियान चलाया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के दामों को लेकर जनता में भयंकर आक्रोश है। दादरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने की मांग सिर्फ कांग्रेस की ही नहीं पूरी जनता की है। इससे जनता त्रस्त है। जब जनता त्रस्त होती है तो लोकतंत्र में जनता की आवाज सरकार को सुननी चाहिए। उसी कड़ी में शुक्रवार को जिला स्तर पर साइकिल-ऊंटगाड़ा व पैदल मार्च निकाला जाएगा। वहीं विधायक पुत्र भूपेन्द्र चौधरी ने भी कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस या भाजपा से जुड़ा हुआ नहीं है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। इस विरोध-प्रदर्शन के जरिए कार्यकतार्ओं का प्रयास रहा है कि केन्द्र सरकार को चेताया जा सके कि कैसे लोग महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि केन्द्र सरकार कुछ ऐसा निर्णय ले जिससे महंगाई पर अंकुश लगे तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो। उन्होंने कहा कि अगर सरकार संवेदनशील व जवाबदेह है तो केन्द्र सरकार जल्द कोई निर्णय लेकर जनता को राहत पहुंचाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत सिंह चन्दड़ा ने कहा कि महाभियान के दौरान ंजक्शन-टाउन शहर के सभी 34 पेट्रोल पम्पों पर विरोध-प्रदर्शन कर वाहन चालकों से हस्ताक्षर करवाए गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से पूरी जनता त्रस्त है। महंगाई से घरों में रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। ऐसे हालातों के बीच केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में कमी करे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद जाकिर हुसैन, राजेन्द्र शर्मा गोनू, वरिष्ठ व्यापारी घनश्याम भादू, एडवोकेट मोहम्मद मुश्ताक जोइया, मुकेश भार्गव, जिनेन्द्र जैन बेबी, बलराज सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *