नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर में भौतिक विज्ञान के पर्याय स्व अभय कृष्ण गुप्ता की स्मृतियों को संजोने का नायाब तरीका अपनाया उनके शिष्य राकेश नांगल व जे के वर्मा ने। स्व गुप्ता जी अपने सम्पूर्ण जीवन में भौतिक विज्ञान और उसकी पुस्तकों से घिरे रहे, उनके घर पर लगभग दो सौ महत्व पूर्ण भौतिक विज्ञान की पुस्तकें जो उनके जीवन भर की धरोहर थीं ,आज राकेश नांगल व जे के वर्मा ने श्री हजारी मल जोरमल पेड़ीवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर को भेंट की। विद्यालय परिवार ने स्व गुप्ता जी के परिवार, राकेश नांगल व जे के वर्मा का आभार जताया तथा इसे गुप्ता जी को सच्ची श्रद्धांजली बताया। उल्लेखनीय है कि ये महत्वपूर्ण सन्दर्भ पुस्तकें विद्यार्थियों के अध्ययन में बेहद लाभ दायक सिद्ध होंगी।