Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोडवेज मजदूर कांग्रेस ने आगार कार्यालय पर लगाया धरना

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोडवेज कर्मचारी सगंठन राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोडवेज आगार कार्यशाला के समक्ष अध्यक्ष अंग्रेज सिंह संधु तथा सचिव अवतार सिंह सिद्धु के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना लगाया गया। अध्यक्ष अंग्रेज सिंह संधु तथा सचिव अवतार सिंह सिद्धु ने बताया कि संगठन में आक्रोश को देखते हुए मुख्य प्रबन्धक द्वारा कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया गया तथा कर्मचारियों की सभी मांगों को मानते कहा कि 9-18-27 चयनित वेतनमान की कमेटी बनाकर जल्द ही सभी को लाभांवित कर दिया जाएगा तथा मृतक आश्रित को अतिशीघ्र कार्यवाही पूर्ण कर पूरा भुगतान करवाया जाएगा व कार्यरत कर्मचारियों से भविष्य में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। इसके बाद नेताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष श्रीराम शर्मा, विष्णु शर्मा, हरनेक सिंह चंडी, नरेश कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा, हनुमानगढ़ इंटक सचिव सुनील सहारण सहित इंटक, इंटक से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *