Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सड़क चौड़ी करने को नए सिरे से लगेंगे लाल निशान

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नगर विकास न्यास ने जस्सासिंह मार्ग से से चिपती सद्भावनानगर को जाने वाले पावन धाम मंदिर वाली रोड को चौड़ा करने के लिए नए सिरे से निशान लगाने की तैयारी कर ली है। अतिक्रमणों को चिन्हित करने के लिए टीम का गठन किया है। पूर्व पार्षद सुरेन्द्र स्वामी ने बताया कि सद्भाव मार्ग मास्टर प्लान में 80 फीट है। इसे चौड़ा करने के लिए यूआईटी नए सिरे से निशान लगाने जा रही है। इसके लिए गठित तीन सदस्य टीम में कनिष्ठ अभियंता सुमित माथुर, सिविल मिस्त्री संतलाल, सिविल मिस्त्री झाबरमल को शामिल किया गया है। नगर विकास न्यास ने दस दिन में इस मार्ग पर सड़क सीमा के निशान लगाने और सड़क सीमा में हुए निर्माण का सर्वे करने के आदेश टीम को दिए हैं।
सुरेन्द्र स्वामी ने बताया कि सदभाव मार्ग गंगानगर शहर के मास्टर प्लान का तीसरा मार्ग है, जो नक़्शे से धरातल पर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *