Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टनल में बाढ़ का पानी भरने से बड़ा हादसा:चीन के गुआंगडोंग प्रांत में हाईवे टनल में भरा बाढ़ का पानी; 13 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बीजिंग

चीन के जुहाई ली शहर में हाईवे टनल में फंसे 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने बुधवार को 10 और शव बरामद किए। टनल में फंसे एक व्यक्ति से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल में बाढ़ का पानी भर जाने से लोग अंदर फंस गए थे।

15 जुलाई को एक जलाशय के नीचे बन रही शिजिंगशान सुरंग में अचानक पानी भरने लगा, जिससे 14 मजदूर एंट्री गेट से एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर फंस गए। टनल ग्वांगडोंग प्रांत के झुहाई में एक प्रमुख एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, जो कि तटीय शहर को पड़ोसी मकाऊ और हांगकांग के पुल से जोड़ती है। इससे पहले मार्च में इस टनल की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

हेनान में बाढ़ की चपेट में आकर 33 की मौत
वहीं, चीन के हेनान प्रांत में भारी बारिश से बाढ़ आ गई, जिसकी चपेट में आकर 33 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग लापता है। करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। हेनान प्रांत के झेंग्झो शहर में मंगलवार शाम 5 बजे तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 457.5 मिलीमीटर (18 इंच) बारिश हुई। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में बिजली चली गई। सड़कें पानी में डूब गईं।

हेनान प्रांत के झेंग्झो शहर में मंगलवार शाम 5 बजे तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 457.5 मिलीमीटर (18 इंच) बारिश हुई।

हेनान प्रांत के झेंग्झो शहर में मंगलवार शाम 5 बजे तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 457.5 मिलीमीटर (18 इंच) बारिश हुई।

बाढ़ के चलते यातायात पूरी तरह से ठप
झेंग्झो रेलवे स्टेशन पर 160 से अधिक ट्रेनें रोक दी गईं। यहां के हवाई अड्डे पर शहर आने-जाने वाली 260 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बाढ़ के चलते 80 से अधिक बसों की सेवाएं रद्द कर दी गईं। 100 से अधिक बसों के रास्ते बदले गए। सबवे सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं।

मेट्रो ट्रेन के अंदर भर गया पानी
चीन के बाढ़ के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर हुए हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो ट्रेन में बाढ़ का पानी भर गया है और यात्रियों के गले तक पानी आ चुका है। यह वीडियो हेनान के झैंग्झो स्‍टेशन का बताया जा रहा है। कई लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है। वीडियो में एक महिला ट्रेन में बुरी तरह से फंसी हुई नजर आ रही है वो कह रही है कि यह उसका आखिरी मैसेज हो सकता है।

हेनान चीन का दूसरा सबसे बड़ा फूड सप्लायर प्रांत भी है। बाढ़ के चलते फूड सप्लाई में भी रुकावट आई है।

हेनान चीन का दूसरा सबसे बड़ा फूड सप्लायर प्रांत भी है। बाढ़ के चलते फूड सप्लाई में भी रुकावट आई है।

चीन का आईफोन शहर भी पानी में डूबा
यह शहर दुनिया में एप्पल आईफोन के प्रोडक्शन का सबसे बड़ा बेस है। हेनान की फैक्ट्री एक दिन में 5 लाख आईफोन बना सकती है। लोकल लोग इस प्रांत के झेंग्झो शहर को आईफोन सिटी कहते हैं। कंपनी हालात पर नजर बनाए हुए है। हेनान चीन का दूसरा सबसे बड़ा फूड सप्लायर प्रांत भी है। ऐसे में फूड सप्लाई में भी रुकावट आई है। यहां देश की गेंहू की फसल का करीब एक चौथाई हिस्सा उगाया जाता है। साथ ही यह फ्रोजेन फूड प्रोडक्शन का बड़ा सेंटर भी है। यहां से कोयले और मेटल्स की भी सप्लाई होती है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बाढ़ को बेहद गंभीर बताया
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बाढ़ को बेहद गंभीर बताया है। स्टेट मीडिया में जिनपिंग के हवाले से कहा गया है कि कुछ बांध टूट गए हैं। लोग घायल हुए हैं। जान-माल का नुकसान पहुंचा है। बाढ़ ने हालात को गंभीर बना दिया है। जिनपिंग ने अधिकारियों से राहत और बचाव से जुड़े काम तेज करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *