डरहम
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारत और काउंटी-XI के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक काउंटी-XI ने 9 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से उमेश यादव ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिले।
भारत की अब भी काउंटी-XI पर 91 रनों की लीड है। टीम इंडिया की पहली पारी दूसरे दिन 311 रन पर खत्म हो गई। लोकेश राहुल ने 101 रन और रविंद्र जडेजा ने 75 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 30+ रन भी नहीं बना सका।