Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संभागीय आयुक्त मेहरा ने मिर्जेवाला में बीएडीपी के कार्यों का किया निरीक्षण

सीमा सन्देश न्यूज
मिर्जेवाला।
संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने श्रीगंगानगर जिले के दौरे के दौरान गुरूवार को सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। मेहरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र-छात्रा मिर्जेवाला में सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत संचालित भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिजली फिटिंग का कार्य भी चल रहा था। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। संभागीय आयुक्त ने मिर्जेवाला के दोनों शिक्षण संस्थाओं में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को भी पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा करने के लिये पौधे लगाने चाहिएं एवं उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मीणा, ग्राम पंचायत मिर्जेवाला के सरपंच जसवीर सिंह सेखों, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश स्वामी, अधिशाषी अभियंता सुखमंदरसिंह, विकसा अधिकारी जितेन्द्रसिंह, प्रधानाचार्य सुनील भाटिया, अंजू पसरिचा, भाजपा नेता संदीप भूंवाल, रवदीप सिंह सेखों, पूर्व सरपंच लालचंद मिर्जेवाला, उपसरपंच महबूब खां तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *