भीलवाड़ा
मानसून की पहली बारिश में भीलवाड़ा की खूबसूरती निखर गई है। उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम भी सुहावना हो गया है। शुक्रवार को हुई झमाझम के बाद यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल का झरना पूरी रफ्तार से बहने लगा है। इसे देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। शहर में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। 1 दिन में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। जिले के गुलाबपुरा में 48 एमएम, अंगूचा बांध पर 55 एमएम, शहर में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मेनाल के बारे में
मेनाल का झरना भीलवाड़ा जिले के लाडपुरा कस्बे के पास पत्थर की खदानों के बीच बसे छोटे से गांव बूंदी में है। यह झरना पूरी तरह से प्राकृतिक है। यहां 7 झरने एक साथ बहते हैं। ऐतिहासिक महानाल मंदिर भी है, जो खजुराहो के मंदिर की याद दिलाता है।