Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टोक्यो ओलिंपिक:मणिपुर सरकार मीराबाई को तोहफे में देगी 1 करोड़ रुपए; वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने का इनाम

टोक्यो

टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। मीरा ओलिंपिक के पहले दिन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। चीन की होउ जिहूई ने 210 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी ने ब्रॉन्ज जीता।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मीराबाई से लाइव बातचीत भी की। उन्होंने ऐलान किया है कि मणिपुर सरकार की तरफ से मीरा को 1 करोड़ रुपए की इनाम राशि दी जाएगी। बीरेन सिंह ने ऑनलाइन बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

बीरेन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि जिस समय मीराबाई ने मेडल जीता, तब गृह मंत्री अमित शाह की तमाम नॉर्थ ईस्ट के मुख्यमंत्रियों संग एक मीटिंग चल रही थी। ऐसे में मीटिंग के बीच में ही बीरेन सिंह ने मेडल मिलने की खबर दी और फिर सभी ने खड़े होकर मीरा को बधाइयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *