Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारतीय फुटबॉल क्लब ने किया सभापति का सम्मान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहरी क्षेत्र में करवाए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यांे के लिए भारतीय फुटबॉल क्लब की ओर से रविवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल का सम्मान किया गया। जंक्शन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्लब संरक्षक राजेंद्र भारतीय, सुमेर सिंह यादव, बलजीत सिंह ने सभापति को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विजय भारतीय ने कहा कि पूर्व में नगर पालिका और वर्तमान में नगर परिषद में भाजपा व कांग्रेस के जितने बोर्ड बने चेयरमैन बदलते रहे परन्तु इस बोर्ड ने अल्प समय में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसकी शहर वासियों ने परिकल्पना भी नहीं की थी। क्लब सदस्य सुमेर सिंह यादव ने खिलाड़ियों के लिए खेल ग्राउंड में एक सबमर्सिबल पंप की आवश्यकता बताते हुए ग्राउंड परिसर में पशुओं के विचरण के समस्या से अवगत करवाया। सभापति गणेश राज बंसल ने सम्मान के लिए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए मोके पर ही स्कूल परिसर में 3 इंची सबमर्सिबल व पशुओं की समस्या के समाधान के लिए काऊ केचर लगवाने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में भी हरसम्भव सहयोग का भरोसा दिलवाया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विजय कुमार, पंकज गुप्ता, राजीव यादव, गौरव शर्मा, लविश मित्तल, लोकेश शर्मा, अनिल कुमार, अतुलित मोहता, अनुभव गोदारा, पवनदीप मान, अभिमन्यु पूनिया, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *