Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्रिकेट मैत्री मैच में जिला प्रशासन ने बार संघ को दी शिकस्त

कलक्टर ने जिला न्यायाधीश को किया क्लीन बोल्ड
जिला कलक्टर बने मैन आॅफ द मैच, प्रतिपक्ष टीम के चटकाए पांच महत्वपूर्ण विकेट
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड में रविवार को जिला प्रशासन एवं बार संघ के मध्य क्रिकेट का मैत्री आयोजित किया गया। इसमें जिला प्रशासन ने बार संघ को शिकस्त दी। क्रिकेट मैत्री मैच की खास बात यह कि जिला प्रशासन की टीम के कप्तान जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बॉलिंग करते हुए बार संघ की टीम के कप्तान जिला न्यायाधीश संजीव मागो को क्लीन बोल्ड किया। प्रतिपक्ष टीम के पांच महत्वपूर्ण विकेट चटकाने पर जिला कलक्टर को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इससे पहले मैच का उद्घाटन जिला न्यायाधीश, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा एवं गुरु गोबिंद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा व श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा की ओर से किया गया। जिला प्रशासन ने टॉस जीत कर पहली बैटिंग का चयन किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज एडीएम अशोक असीजा एवं नवीन कुमार ने बड़ी साझेदारी करते हुए 9 ओवर में 47 रन अर्जित कर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। नवीन कुमार ने सर्वाधिक 34 रन का योगदान दिया। 116 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी बार संघ की टीम मात्र 82 रन ही बना पाई। इस प्रकार जिला प्रशासन ने मैत्री मैच 33 रन से जीत लिया। मैच के संचालन में बीसीसीआई लेवल प्रथम अम्पायर विक्रम सिंह औलख, रणजी ट्राफी अम्पायर राजीव गोदारा, आरसीए स्कोरर बलविन्द्र खोसा ने अहम भूमिका निभाई। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों एवं खिलाड़ियों को तुलसी एवं गिलोए के पौधे गमले सहित वितरित किए गए। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव बेनीवाल, विश्वविद्यालय के वाइस चेयरपर्सन वरुण यादव, अधिवक्ता नितिन छाबड़ा, यश कुमार, एसीजे मदन कुमार, सीजेएम धनपत राय, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, डीटीओ जगदीश अमरावत, भगवानदास, मनोज त्यागी, संदीप सिहाग, देवेन्द्र, राजीव, यादविन्द्र शेखावत, मोहित बलाड़िया, विजय वर्मा, रामनिवास मांडण, पूर्व सरपंच जगतार सिंह, नवजोत सिंह, अदरीश खान, डॉ. अजय जुनेजा, विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. एसके दास, प्रो. वीसी डॉ. आरए मीणा, प्रशासक प्रो. छत्रसाल सिंह राघव, विधि संकाय के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल, डॉ. कोविद कुमार, डॉ. विक्रम मेहरा, कोच संजय चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *