पीलीबंगा (सीमा सन्देश)। नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। अपहृत नाबालिग लड़की को दस्तयाब भी कर लिया गया।
एसपी ने आरोपित के संबंध में सूचना देने वाले को तीन हजार रुपए का इनाम की घोषणा की थी। एसएचओ दिनेश सारण ने बताया कि 25 जून 2020 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रोबिन पुत्र सोहनलाल मेघवाल निवासी फतेहगढ़ गोदाराबास उसकी नाबालिग दोहती को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। प्रकरण में अनुसंधान के दौरान आरोपित रोबिन के परिजनों ने जोधपुर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई।
पुलिस टीम ने सूचनाओं के आधार पर अपहृत नाबालिग बालिका को 22 जनवरी को भिवाड़ी से दस्तयाब कर लिया। मामले में रोबिन (24) पुत्र सोहनलाल मेघवाल निवासी फतेहगढ़ गोदाराबास पीएस हनुमानगढ़ टाउन को अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार कर लिया।