Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बुलेट बाइक चोरी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बुलेट मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में टाउन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा बुलेट मोटर साइकिल बरामद कर ली। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल राजकुमार सिहाग ने बताया कि गत दिनों जिले की संगरिया पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में हरियाणा के गांव चौटाला निवासी गुरप्रीत सिंह व मदनलाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन्होंने हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र से बुलेट बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। संगरिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। अब बुलेट बाइक चोरी के मामले में गुरप्रीत सिंह व मदनलाल को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर बरामदगी की गई है। बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। गौरतलब है कि 11 जून को धीरज शर्मा (27) पुत्र अशोक शर्मा निवासी वार्ड 43, शेखर ट्रांसपोर्ट के साथ वाली गली पीएनबी बैंक के पास हनुमानगढ़ टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने अपनी बुलेट मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसपी 9171 घर के गेट के पास लॉक लगाकर खड़ी की थी। करीब 2 बजे बाइक सम्भाली तो नहीं मिली। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *