Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तीसरी लहर की आहट:24 घंटे में 43159 नए मरीज मिले, इनमें से 22056 यानी आधे से ज्यादा केस केरल में, यहां केंद्र ने एक्सपर्ट्स की टीम भेजी

नई दिल्ली

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 43,159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए, जो कि देश भर के नए संक्रमितों से आधे से अधिक है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार ने केरल एक टीम भेजने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम केरल भेज रही है। यह टीम कोरोना रोकथाम में राज्य सरकार के प्रयासों में मदद करेगी। वहीं, केरल सरकार ने राज्य में 31 जुलाई और 1 अगस्त को कंप्लीट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,159
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,525
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 640
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.97 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *