मुंबई
अगस्त में अगर आपका बैंक में कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। क्योंकि अगस्त में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। इसका कारण ये है कि महीने में 2 शनिवार (दूसरा और चौथा) और 5 रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा RBI ने अगस्त में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 8 छुट्टियां तय की हैं।
13 से 16 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे
बैंक 13, 14,15 और 16 अगस्त को लगातार 4 दिन बंद रहेंगे। 13 अगस्त को पेट्रियट्स डे है, जो कि मणिपुर में एंग्लो-मणिपुरी युद्ध की याद में मनाया जाता है। 14 अगस्त को दूसरा शनिवार, 15 अगस्त को रविवार और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी। 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर के अवसर पर बैंक हॉलिडे है।
19-23 अगस्त को भी बैंक हॉलिडे
19 और 20 अगस्त को मोहर्रम है। 21 को थिरुवोणम है, जिसको कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में मनाया जाता है। 22 को रविवार, 23 को श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
28 से 31 अगस्त तक भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा
28 अगस्त को शनिवार, 29 को रविवार है। 30 और 31 को कृष्ण जन्माष्टमी के कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा।
नोट: ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट https://rbi.org.in/ से ली गई है।