Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हैप्पी बर्थडे तापसी:इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर तापसी पन्नू ने रखा था ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम, चैनल V को दिए एक ऑडीशन से बदल गया था एक्ट्रेस करियर

पिंक, मुल्क, थप्पड़ और हसीना दिलरुबा जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं तापसी पन्नू आज पूरे 34 सालों की हो चुकी है। इन दिनों लगातार हिट फिल्में दे रहीं तापसी का जन्म 1 अगस्त 1987 में नई दिल्ली में हुआ था। स्कूली शिक्षा लेने के बाद तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद एक्ट्रेस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर नौकरी शुरू कर दी, हालांकि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें-

इंजीनियरिंग की नौकरी करते हुए ही तापसी पन्नू को एहसास हो गया था कि वो किसी आम नौकरी के लिए नहीं बनी हैं। तापसी ने कुछ महीनों बाद ही नौकरी छोड़कर फुल-टाइम मॉडलिंग करने का फैसला किया। काम के लिए एक्ट्रेस ने चैनल वी के टैलेंट शो गेट गॉर्जस को अपनी ऑडीशन वीडियो भेजा। एक्ट्रेस का ये ऑडीशन वीडियो सेलेक्ट कर लिया गया जिसके जरिए उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट मिलने लगे। साल 2008 में तापसी ने फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा लिया था जहां उन्हें मिस फ्रेश फेस और मिस ब्यूटीफुल स्किन का टाइटल मिला था।

रिलायंस ट्रेंड, रेड एफएम 93.5, कोकाकोला, मोटोरोला, पैंटालून, पीवीआर सिनेमा जैसे कई बड़े ब्रांड के लिए तापसी ने काम किया, लेकिन कुछ सालों बाद ही तापसी की मॉडलिंग से दिलचस्पी खत्म हो गई। एक्ट्रेस समझ चुकी थीं कि मॉडलिंग से उन्हें वैसी पहचान नहीं मिलेगी जैसी एक्टिंग से मिलेगी। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने का मन बनाया।

तापसी ने साल 2010 में तेलुगू रोमांटिक फिल्म झुमंडी नादम से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को तीन और तेलुगू फिल्मों का ऑफर। आदूकलन से 2011 में तापसी ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया। इसी साल पन्नू को पहली हाई बजट फिल्म वीरा मिली थी।

चश्मे बद्दूर से किया बॉलीवुड डेब्यू

तापसी पन्नू ने साल 2013 में डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ, ऋषि कपूर, दिव्येंदु शर्मा और अली जफर लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई। इसके बाद तापसी, बेबी, नाम शबाना और पिंक जैसी फिल्में मिलने लगीं।

तापसी ने शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस

हसीना दिलरुबा फिल्म की रिलीज के बाद तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म की शुरुआत की है। प्रोडक्शन की पहली फिल्म ब्लर की शूटिंग भी एक्ट्रेस ने शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *