Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुलाकात:जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आमिर खान और किरण राव ने की मुलाकात, राज्य में नई फिल्म पॉलिसी लाने पर की चर्चा

बॉलिवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव के साथ उनके बेटे आजाद राव खान भी लद्दाख में शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा करने के लिए शामिल हुए। फिर उसके बाद आमिर अपने परिवार के साथ श्रीनगर पहुंचे। दोनों ने कुछ हफ्ते पहले अलग होने की घोषणा की थी। हाल हीं में दोनों फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर एक साथ काम कर रहे हैं।

लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से आमिर-किरण ने की मुलाकात

आमिर और किरण ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से मुलाकात की, मनोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “आज जाने माने फिल्म एक्टर आमिर खान और किरण राव से मुलाकात की। हमने जम्मू-कश्मीर की नई फिल्म नीति पर चर्चा की, जो जल्द ही रिलीज होगी। हमारी चर्चा बॉलीवुड में जम्मू-कश्मीर के गौरव को फिर से जीवित करने और इसे एक फेवरेट शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर फोकस्ड थी।”

बेटा आजाद भी था गेट-टुगेदर का हिस्सा

आमिर और किरण ने श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद एजाज असद से भी मुलाकात की थी। फैन क्लब्स द्वारा शेयर की जा रही फोटोज से पता चलता है कि उनके बेटे आजाद भी गेट-टुगेदर का हिस्सा थे। जुलाई में अलग होने की घोषणा के बाद से आमिर और किरण एक साथ कई बार दिखे हैं। हाल ही में, वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए साथ नजर आए थे।

आमिर-किरण ने पानी फाउंडेशन को अपने बच्चे आजाद की तरह बताया

आमिर और किरण ने इससे पहले भी अपने फैन्स के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया था। दोनों ने वीडियो में अपने अलगाव के बारे में बात की थी। साथ ही वीडियो में वो एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए। आमिर ने वीडियो में कहा, “आप लोगों को दुख भी हुआ होगा, अच्छा नहीं लगा होगा, शॉक लगा होगा। हम बस इतना आपको कहना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत खुश हैं और हम एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में बदलाव आया है। लेकिन हम लोग एक-दूसरे के साथ ही हैं, तो आप लोग ऐसा कभी मत सोचिएगा। पानी फाउंडेशन हमारे लिए बच्चे आजाद की तरह ही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *