श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। नेशनल एसोसिएशन पोस्टल कर्मचारी ग्रूप सी पोस्टमैन एवं ग्रामीण डाक सेवक, श्रीगंगानगर का द्विवार्षिक अधिवेषन महावीर दल मंदिर में हुआ। दोनों जिलों के कार्मिक इसमें शामिल हुए। एसोसिएशन के सर्किल सचिव आरपी मीणा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल शेखावटी थे। विशिष्ट अतिथि मदन सिरसवाल थे। आरपी मीणा ने के द्वारा निम्न कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रूप सी मण्डल अध्यक्ष नवीन कुमार न्यांगल, मण्डल सचिव सुरेश कुमार कालवा, मण्डल कोषाध्यक्ष संजय कुमार को मनोनीत किया गया। पोस्टमैन ग्रूप सी मण्डल अध्यक्ष भोली रानी, मण्डल सचिव तुलसीदास, मण्डल कोषाध्यक्ष लखविन्दर सिंह को मनोनीत किया। ग्रामीण डाक सेवक के लिए मण्डल अध्यक्ष लेखराम सहारण, मण्डल सचिव महावीर कौशिक, मण्डल कोषाध्यक्ष रामचन्द्र को मनोनीत किया गया।