श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई घर-घर औषधि योजना के तहत जिले में पौधा वितरण के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर विधायक राजकुमार गौड़ व जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने कलक्टरेट से रवाना किया। गौड़ ने योजना को बहूपयोगी बताया तथा कहा कि पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने सभी लोगों को औषधीय पौधे लेने, लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। एडीएम प्रशासन भंवानी सिंह पंवार, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, सीईओ जिला परिषद अशोक कुमार मीणा, नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।