Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बड़े अच्छे लगते हैं 2:दिव्यांका त्रिपाठी ने बताई शो न करने की वजह, बोलीं- लुक टेस्ट में मैं कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर पाई

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस बात से सहमत हैं कि वो और नकुल मेहता शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में एक साथ अच्छे नहीं दिखेंगे। दिव्यांका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शो करने के ऑफर को रिजेक्ट करने के बारे में बात की और कहा कि न केवल उन्हें, बल्कि उनके परिवार को भी लगा कि उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ‘थोड़ा हटकर दिखेगी।’ साथ ही दिव्यांका ने यह भी बताया कि उन्होंने शो के लिए एक लुक टेस्ट देने का फैसला किया था। जब उन्होंने टेस्ट दिया, तो वो कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर पाईं।

दिव्यांका ने शो के लिए दिया था लुक टेस्ट

दिव्यांका ने कहा, “जहां तक रिपोर्ट्स के अनुसार ​​ऑनस्क्रीन मेरे उनसे उम्र में बड़े दिखने की बात है, तो इससे मै सहमत हूं। क्योंकि जब मुझे यह शो ऑफर हुआ था और मुझे इसके आइडिया के बारे में बताया गया था तो मैं उनके साथ अपनी जोड़ी को लेकर हैरान रह गई थी और मेरी फैमिली का भी सेम रिएक्शन था। उन्हें लगा कि हम थोड़े हटकर दिखेंगे। लेकिन जब मैंने शो की टीम से फोन पर बात की, तो मैं लुक टेस्ट करने के लिए तैयार हो गई। मुझे लगा कि चलो लुक टेस्ट देते हैं और देखते हैं कि हमारी जोड़ी स्क्रीन पर वास्तव में कैसी दिखती है।”

दिव्यांका को लगता है कि वो और नकुल इस शो के लिए मेल नहीं खाएंगे

दिव्यांका कहती हैं, “इस कैरेक्टर को करने के बाद भी मैं इससे रिलेट नहीं कर पा रही थी और मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही पर्सनल चॉइस है। अगर मैं इससे रिलेट नहीं कर पा रही हूं, तो इसका यह मतलब नहीं है कि कोई और भी नहीं कर पाएगा। कोई और इससे रिलेट कर सकता है। और अपना 200% देकर शो के साथ न्याय कर सकता है। और मुझे यकीन है कि सीजन 2 दूसरा बड़ा हिट होगा बालाजी के लिए।” दिव्यांका आगे कहती हैं, “तो, मुझे यह लगता था कि नकुल और मैं मेल नहीं खाएंगे या ऑनस्क्रीन एक साथ अच्छे नहीं दिखेंगे। मैं इस सोच के साथ ठीक हूं। मुझे लगता है कि कोई और जो फीमेल लीड की भूमिका निभाने के लिए शो पर आएगा, वह शो के साथ न्याय करेगा और मैंने अपनी सोच उन्हें बता दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *