Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेज बारिश में मकान ढहने से 7 की मौत:घर में सो रहे 4 बच्चों, पति-पत्नी और एक महिला ने दम तोड़ा, बूंदी में चंबल किनारे सुरक्षा दीवार टूटकर मकान पर गिरने से हुआ हादसा

कोटा-बूंदी

राजस्थान के हाड़ौती संभाग में बारिश आफत बनी हुई है। बूंदी जिले के केशवरायपाटन में देर रात एक मकान ढह गया। एक ही परिवार के 7 लोगों की दबने से मौत हो गई। मलबे से शवों को बाहर निकालकर मॉर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं।

दीवार ढहने से मलबे में बदला घर।

दीवार ढहने से मलबे में बदला घर।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा नावघाट के पास टीले से मिट्टी का कटाव रोकने के लिए तीन साल पहले ही चंबल किनारे सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। लगातार हो रही बारिश से सुरक्षा दीवार टूटकर मकान पर गिर गई। घटना रात ढाई बजे की है। नाव घाट के पास महावीर और महेंद्र केवट दो भाइयों का परिवार रहता है। अचानक मकान ढहने से परिवार मलबे में दब गया। हादसे में मीरा पत्नी महावीर (40), तमन्ना पुत्री महावीर (9), महेंद्र पुत्र सुखलाल (35), अनिता पत्नी महेंद्र (32), दीपिका पुत्री महेंद्र (7), कान्हा पुत्र महेंद्र (5) पूसी (खुशी) पुत्री महेंद्र (10) की मौत हो गई।

हादसे के वक्त मकान में महावीर, अनिता, पूजा, दीपिका, कान्हा, तमन्ना व मीरा सो रहे थे।

हादसे के वक्त मकान में महावीर, अनिता, पूजा, दीपिका, कान्हा, तमन्ना व मीरा सो रहे थे।

महावीर भागकर घर से बाहर निकला, इसलिए बचा

हादसे के दौरान मकान में आठ लोग थे। महावीर हादसे की आवाज सुनकर तुरंत घर से बाहर आ गया था। उसने बेटी तमन्ना और पत्नी मीरा को बाहर निकाल लिया। तब तक बेटी की मौत हो गई थी। उसने पत्नी को कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान मीरा की मौत हो गई। महावीर का बेटा सुरेश नाना के घर गया हुआ था। इसलिए वो बच गया।

पुलिस उपाधीक्षक नीतिराज सिंह ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है। देर रात मकान ढहने से हादसा हुआ है। एक ही परिवार के 7 लोग दबे थे। हादसे में सभी की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *