Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लालगढ़-अनाज मंडी मार्ग आज से बंद

बीकानेर. लालगढ़ क्षेत्र में बने रहे रोड ओवर ब्रिज के कार्य के चलते अनाज मंडी-लालगढ़ मार्ग को गुरुवार से बंद किया जा रहा है। इसके लिए यातायात डायवर्ट किया गया है। इस बारे में आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ब्रिज निर्माण के लिए पिलर तो बन गए हैं अब उन पर गर्डर रखे जाएंगे। इसके लिए २५०-२५० टन की दो क्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यातायात को बाबूलाल फाटक के पास से डायवर्ट किया गया है। गौरतलब है कि यहां पर ब्रिज का निर्माण कार्य वर्ष२०१९ में शुरू किया गया था। बीच में कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते दो बार कार्य प्रभावित हुआ। यह ब्रिज दो भागों में बन रहा है। रोड ओवर ब्रिज के कार्य के चलते अनाज मंडी-लालगढ़ मार्ग को गुरुवार से बंद किया जा रहा है। इसके लिए यातायात डायवर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *