Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जून तिमाही में MRF का बंपर मुनाफा:कंपनी का प्रॉफिट 12 गुना से ज्यादा बढ़ा, आय में भी 70% की बढ़त

मुंबई

टायर बनाने वाली प्रमुख कंपनी MRF ने फाइनेंशियल ईयर की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान बंपर प्रॉफिट हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 गुना से ज्यादा बढ़कर 165.6 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 13.5 करोड़ रुपए था।

जून तिमाही में आय 70% बढ़ी

MRF की आय में भी सालाना आधार पर शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। आय 70% बढ़कर 4184 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछली साल की जून तिमाही में 2,460 करोड़ रुपए थी। कंपनी का कामकाजी मुनाफा भी करीब 50% बढ़ा है। ये 332.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 495.6 करोड़ रुपए हो गया है।

अप्रैल से जून के दौरान अन्य खर्च 117% बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी की अन्य आय सालाना आधार पर 44 करोड़ रुपए से बढ़कर 92.6 करोड़ रुपए हो गई है। इसी तरह कंपनी का अन्य खर्च भी बढ़ा है। अन्य खर्च 117% बढ़कर 742 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 342 करोड़ रुपए था।

MRF का शेयर 2 बजकर 10 मिनट पर BSE पर 3.39% की बढ़त के साथ 81,845.70 पर और NSE पर 3.47% की तेजी के साथ 81,905 पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *