पॉपुलर कंट्रोवशियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का आपकमिंग सीजन डिजिटल प्लेटफार्म पर शुरू हो चुका है। 8 अगस्त को इसका प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर हुआ। शो के फैंस सभी कंटेस्टेंट्स की गतिविधियों को 24 घंटे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
बता दें कि बिग बॉस के 15वें सीजन बिग बॉस ओटीटी को पहले कुछ हफ्तों तक ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके बाद शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा। ओटीटी के हिस्से को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं जबकि सलमान खान टीवी पर शो होस्ट करेंगे। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स ने नाम सामने आए लेकिन अंतिम समय में शो में शमिता शेट्टी ने एंट्री कर सबको चौंका दिया।
बिग बॉस में एंट्री पर क्या बोलीं शमिता?
जीजा राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कई शमिता शो में एंट्री लेंगी लेकिन आखिर क्या वजह थी कि शमिता परिवार के इतने बड़े विवाद में फंसने के बावजूद बिग बॉस में आने से खुद को रोक नहीं पाईं? शमिता ने इस बात का खुलासा प्रीमियर नाइट के दौरान किया। उन्होंने करण जौहर के सामने कहा कि पिछले दिनों जीवन में आए उतार-चढ़ावों से पहले ही उन्होंने ये शो साइन कर लिया था। ऐसे में लास्ट मोमेंट पर शो से हाथ खींचना सही फैसला नहीं होता। शमिता ने कहा कि इससे पहले भी वह जिंदगी में परेशानियों के दौर देख चुकी हैं लेकिन वो मानती हैं कि इसका असर काम पर नहीं पड़ना चाहिए। शमिता ने मजाक में कहा, ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनती’।
बिग बॉस में दूसरी पारी
शमिता के लिए किसी रियलटी शो में हिस्सा लेने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले वह 2009 में बिग बॉस 3 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शमिता यहां 34 दिन तक रुकी थीं लेकिन उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया था। दरअसल, शमिता को अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी अटेंड करनी थी लेकिन वह शो बीच में छोड़कर बाहर आ गई थीं।

20 साल पहले किया था बॉलीवुड डेब्यू
बात अगर शमिता शेट्टी की करें तो साल 2000 में ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू करने के बाद वे ‘झलक दिखला जा’, ‘फियर फैक्टर’, ‘खतरों के खिलाड़ी-9’ में भी नजर आई थीं। जब उनसे रियलटी शो के कारण करियर पर असर पड़ने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा- मैं रियलटी शो में नहीं थी, यह बस होता गया। शमिता पिछले साल वेब सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ में नजर आई थीं।