श्रीगंगानगर।कृषि कानून को रद्द करवाने व अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज सादुल शहर में अखिल भारतीय किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन ,सीटू यूनियन के संगठनों ने माकपा नेता पाला राम नायक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार हरीश टाक व नायब तहसीलदार मोनिका बंसल के माध्यम से दिया गया।अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कौरसिंह सिधु ने बताया की ज्ञापन में मांग की गई है कि कृषि पर आधारित तीनों कानून को रद्द किया जाये,श्रम कानून में किये गए संशोधन को रद्द किया जाये,न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून को लागू किया जाये ,बिजली कानून संशोधन 2020 को रद्द किया जाये ,पेट्रोल डीजल,रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाये आदि की मांग की गई है।ज्ञापन देने वालों में माकपा तहसील सचिव ताराचंद सोनी अमनसिंह ,विक्रम बागड़ी, किशनलाल, महेश खंडा , चिमनलाल , मिट्ठूसिंह ,गुरपालराम ,संदीप इंदौरा ,अजय सिंगला,देवांशु जाट ,सुरेंद्र कुमार, विनोद खन्ना ,अशोक खन्ना , शौकीसिंह ,सुखपाल गदरखेड़ा ,पूर्व सरपंच कालूराम,बलविंदर सिंह संतासिंह,सतपाल सिंह ,संदीपसिंह ,ऐसीलाल ,और बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल थे।