Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश में पशुओं के लिए कानून है, मजदूरों के लिए नहीं: बीएम स्वामी

खेत मजदूर यूनियन का तहसील सम्मेलन, लादूराम अध्यक्ष चुने गए
श्रीगंगानगर।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन का 12 वाँ श्रीगंगानागर तहसील सम्मलेन पंचायती धर्मशाला में रविवार को संपन्न हुआ।आतमाराम वर्मा लालगढ की अध्यक्षता में आयोजित सम्मलेन में पालाराम और जिला कमेटी सदस्य वकीलसिंह, प्रदेशाध्यक्ष बी एम स्वामी, कॉम जीतसिंह,जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।गांव दुलापुर कैरी,चक 4 डी,लालगढ,मम्मड़, कोठा पक्की के लगभग 40 प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।उद्घाटन भाषण में वकिलसिंह ने मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों में खेत मजदूरों की हालत पर प्रकाश डाला। संगठित होकर संघर्ष करने का आव्हान किया।बी एम स्वामी ने कहा इस देश में पशुओं के लिए कानून है पर खेत मजदूरों के लिए नहीं।हजारों एकड़ जमीन बंजर पड़ी है पर भूमिहीन मजदूर दर-दर भटक रहा है।महंगाई ने खेतिहर मजदूर का जीना हराम कर रखा है। पालराम,आतमाराम, जीतसिंह आदि ने विचार रखे।सर्व सम्मति से लादूराम अध्यक्ष और वासुदेव सचिव बनाये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *