Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैंसर अवेयरनेस पोस्टर्स का विमोचन

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा कैंसर अवेयरनेस पोस्टर्स का विमोचन किया गया। अध्यक्ष अभिनव भूतड़ा ने बताया की पोस्टर्स का विमोचन रीजन अल्ट्रालाइट के रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया व जोन चेयरमैन विनम्र बिहाणी द्वारा किया गया। क्लब सचिव सिद्धार्थ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहक नढाणी, कैंपेन इंचार्ज सी ए किंशुक मित्तल उपस्थित रहे । इन पोस्टर्स को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर लगाया गया। जोन चेयरमैन विनम्र बिहाणी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कैंसर अवेयरनेस कैंपेन के तहत उनके जोन के लायंस क्लब रॉयल्स , लायंस क्लब विश्वास , लायंस क्लब क्लासिक द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर बैनर्स लगाए गए। क्लब सचिव सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त रॉयल्स क्लब द्वारा एक क्लॉथ बैंक का संचालन भी किया जा रहा है। इन कपड़ों का वितरण स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंदों को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *