Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रोफेशनल कांग्रेस से 8 हजार लोग जुड़े

इनका उपयोग कांग्रेस की नीतियां जन जन तक पहुंचाने में किया जाए: राजीव अरोड़ा
श्रीगंगानगर।
अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस से अब तक देश भर में 8 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। यह एक प्रतिभावान लोगों का दल बन गया है, जिसका उपयोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में किया जाना चाहिए। अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के चौथे स्थापना दिवस पर विगत शनिवार को ऑनलाइन आयोजित राष्ट्रीय कन्वेंशन में यह जानकारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने दी। इस राष्ट्रीय कन्वेंशन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद राहुल गांधी मुख्य वक्ता रहे। प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारियों ने इस कन्वेंशन में ऑनलाइन हिस्सा लिया। राजीव अरोड़ा ने कहां की वह आने वाले समय में एक सुंदर देश की कल्पना कर रहे हैं जिसमें प्रेम, सद्भाव और शांति होगी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में पिछले 18 महीनों के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए पश्चिम क्षेत्र महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात की टीम ने आमजन की तकलीफों को दूर करने में मदद की है। जरूरतमंद लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया गया। प्रवासी लोगों के लिए शिविर लगाए गए। उनको गंतव्य तक पहुंचाने में भी मदद की गई। श्री अरोड़ा ने बताया कि देश में लगभग 8 हजार से अधिक लोग प्रोफेशनल कांग्रेस से अब तक जुड़ चुके हैं। इनमें अधिकांश प्रतिभावान लोग हैं।इनका उपयोग लोगों तक कांग्रेस की नीतियों तथा विचारधारा की जानकारी पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने यह आग्रह भी किया कि अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस को राष्ट्रीय कांग्रेस में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *