Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिमला टूर कॉन्टेस्ट में गुनगुन रही विजेता

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टॉम एन्ड जेरी कैफे की तरफ से आयोजित शिमला टूर कॉन्टेस्ट में निकाले गए ड्रॉ में गुनगुन विजेता रही। गुनगुन की ओर से शिमला टूर में जाने में विवशता जाहिर करने पर 40 हजार रुपए नकद दिए गए। कैफे संचालक चंदन स्वामी ने गुनगुन को चालीस हजार रुपए नकद देते हुए बधाई दी। चंदन स्वामी ने बताया कि कैफे में आने वाले ग्राहकों के मनोरंजन के लिए विद फेमिली शिमला टूर पर जाने के लिए एक कॉन्टेस्ट शुरू किया गया था जिसका ड्रॉ निकाला गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *