Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हाईमास्ट लाइट का सभापति ने किया लोकार्पण

नुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद बोर्ड की ओर से शहर के विकास व सौंदर्यकरण के लिए जगह-जगह विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। साथ ही निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद की ओर से टाउन में ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह महताब सिंह के बाहर लगाई गई हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण रविवार रात नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद असलम अली टाक, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संतलाल जिन्दल, गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा जोगासिंह, समित गर्ग ने किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर परिषद सभापति को कुछ समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। सभापति बंसल ने तुरन्त प्रभाव से उनका निस्तारण करवाने की बात कही। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि शहर में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। रात्रि के समय अंधेरे पसरा रहने वाली सड़कों को जगमग करने के लिए हाईमास्ट लाइट व आधुनिक विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं। इससे अपराधिक घटनाओं में भी कमी हो रही है। साथ ही शहर के सौंदर्यकरण में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कहीं भी धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि शहर में किए गए विकास लम्बे समय तक चलें और शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बोर्ड का मुख्य उद्देश्य शहर का उतरोत्तर विकास करना है ताकि हनुमानगढ़ भी विकसित शहरों की श्रृंखला में शामिल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *