Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वार्ड 56 में सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू

  • सभापति बोले- विकास कार्यांे में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के वार्ड नम्बर 56 में सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारम्भ सोमवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां व पार्षद विकास रांगेरा ने किया। इस सड़क का निर्माण 27.50 लाख रुपए की लागत से हो रहा है। इस मौके पर सभापति बंसल ने कहा कि उन्हें यह पद जनता ने शहर का विकास करवाने के विश्वास पर दिया है और उनके विश्वास को कायम रखते हुए बिना किसी भेदभाव के शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यांे में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। गुणवत्ता की जांच करने के लिए तकनीकी अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेवारी लगाई गई है जो औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यांे में कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं वार्ड पार्षद विकास रांगेरा ने बताया कि यह रोड काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। इस रोड के निर्माण की मांग वार्डवासियों की ओर से की जा रही थी। प्राथमिक कार्यांे में लेते हुए इस सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि निरंजन नायक, राजीव गांधी ब्रिगेड जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, जगदीप सिंह बराड़, अशोक गौरी, नगर परिषद अधिकारी धीरज कुमार, नीरज दादरी, वार्डवासी दुल्ली खां, मुस्ताक, बिन्द्रसिंह, जगदीश, राजेन्द्र, राम बावरी, दीपासिंह, गगनदीप सिंह, गुरजीत, गुरदीप, बब्बू सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *