Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

45 यात्रियों से भरी बस पलटी:यूपी के गोरखपुर से मजदूरों को लेकर अहमदाबाद जा रही थी बस, गाय को बचाने के लिए कट मारा तो पलट गई, एक की मौत, 23 घायल

हलैना, भरतपुर

भरतपुर के नेशनल हाईवे 21 पर झालाटाला इलाके में मंगलवार सुबह 45 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग बस के गेट और खिड़कियों के कांच तोड़कर अंदर घुसे और यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 1 की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हलैना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां से 10 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर भरतपुर रेफर किया गया। हादसे में एक की मौत हो गई।

मंगलवार सुबह गोरखपुर से मजदूरों को लेकर बस अहमदाबाद जा रही थी। तभी झालाटाला के पास बस के सामने अचानक बेसहारा गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कट मारा तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने गेट और खिड़की के कांच तोड़कर बस में सवार सभी को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान आधार कार्ड से हुई, जो इलाहाबाद का रहने वाला था।

जयपुर से होते हुए जा रहे थे अहमदाबाद
बस में सवार 10 यात्रियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया है। इनमें अधिकांश लोग गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ के रहने वाले हैं। यह सभी मजदूरी के लिए जयपुर होते हुए अहमदाबाद जा रहे थे। घायलों में 17 पुरूष, 2 महिला और 1 बच्चा शामिल है। इनमें 2 यात्रियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *