Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्यार के लिए पैसा ही सबकुछ नहीं:कमाई और पैसों पर फोकस रखने वाले लोगों की जिंदगी में रहती है प्यार की कमी, ये रिश्तों को मजबूती देने में नाकाम साबित होते हैं

प्यारभरे रिश्तों के टूटने की एक वजह पैसा हो सकता है, लेकिन इस विषय पर हुई नई स्टडी इसके दूसरे पहलू से रूबरू कराती है। नई रिसर्च कहती है, अपनी कमाई और पैसों पर फोकस रखने वाले लोग रिश्ते को मजबूती देने में नाकाम साबित होते हैं। ऐसे लोगों की उनके पार्टनर से नहीं बनतीं। नतीजा, उनकी राहें अलग हो जाती हैं। यह रिसर्च मिशिगन और टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर की है।

ऐसे हुई रिसर्च

  • शोधकर्ताओं ने रिसर्च में 434 ऐसे लोगों को शामिल किया जो शादीशुदा हैं, रिलेशनशिप में हैं या फिर लम्बे समय से पार्टनर के साथ रह रहे हैं। इनसे बातचीत करके यह समझने की कोशिश की गई कि कितनी बार इनके पार्टनर के साथ नहीं बनीं। यानी चीजों पर रजामंदी नहीं बनीं।
  • इसके अलावा रिसर्च में शामिल लोगों को या तो ऐसा आर्टिकल पढ़ने को दिया गया जिसमें फाइनेंशियल सक्सेस का जिक्र था। या फिर ऐसा आर्टिकल दिया गया जिसमें बताया गया कि फाइनेंशियल सक्सेस का क्वालिटी ऑफ लाइफ पर असर नहीं पड़ता
  • शोधकर्ताओं ने इनके बीच हुई बहस और पैसों के बीच एक कनेक्शन पाया। उनका मानना है, हो सकता है कि जो लोग पैसा कमाने पर अधिक फोकस रखते हैं वो अपने पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाते। यही अलगाव की वजह बनती है।
  • मिशिगन के असिस्टेंट प्रोफेसर और सायकोलॉजिस्ट देबोराह ई वार्ड का कहना है, ऐसा तब होता है जब इंसान फाइनेंशियल सक्सेस को ही अपनी प्राथमिकता बना लेता है।

डायरी में लिखे जवाबों से रिश्ते को समझा गया

रिसर्च में शामिल 434 लोगों में से 74 फीसदी लोगों को डायरी दी गई। 6 हफ्तों में इस डायरी को भरने को कहा गया। इस डायरी में हर हफ्ते कुछ सवालों के जवाब लिखने को कहा गया। रिसर्च में सामने आया कि जब भी एक पार्टनर में पैसा अधिक कमाने की इच्छा देखी गई तब-तब उनके पार्टनर ने उन्हें दिल से सपोर्ट नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *