Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हादसों में दो जनों की मौत

बीकानेर. सोमवार सुबह घर से मजदूरी के लिए जा रहे एक व्यक्ति की बाइक को टैक्सी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। हादसे का पता चलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। गंगाशहर थाने के एएसआइ रामगोपाल बिश्नोई ने बताया कि भीनासर के ब्राह्मणों का मोहल्ला लखारा गली निवासी कैलाश (५२) पुत्र सोहनलाल लखारा अपनी बाइक पर घर से निकला, नोखा रोड स्थित माणक गेस्ट हाउस के सामने एक टैक्सी चालक ने गफलत से चलाते हुए उसकी बाइक टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई के बेटे नागेन्द्र पुत्र बाबूलाल की ओर से दुर्घटना का मामला दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *