श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मध्य नजर जीआरपी तथा आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों की विशेष रूप से चौकसी की जा रही है। श्रीगंगानगर में जीआरपी थाना प्रभारी नेहा राजपुरोहित और आरपीएफ के स्टाफ द्वारा आज सभी प्लेटफार्म, पार्किंग एरिया और सर्कुलेटिंग एरिया में लोगों की चेकिंग की गई।उनके सामान को भी चेक किया गयाआने जाने वाली रेलगाड़ियों को भी अच्छी तरह से चेक किया गया। स्टेशन परिसर में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।उधर, हनुमानगढ़ में जंक्शन तथा टाउन रेलवे स्टेशनों पर भी इसी प्रकार चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 16 अगस्त तक निरंतर चलेगा।