Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

D.El.Ed. एग्जाम 2 सितंबर से:फर्स्ट व सेकेंड ईयर एग्जाम फॉर्म अभी भरे जा रहे हैं, शिक्षा विभाग ने तय कर दी डेट्स, कॉलेज संचालक हैरान

बीकानेर

राजस्थान के D.El.Ed. स्टूडेंट्स के फाइनल ईयर के एग्जाम दो सितंबर से शुरू हो जाएंगे। इससे पहले फॉर्म भरने का सिलसिला अभी चल ही रहा है। इतनी जल्दी परीक्षा करवाने के निर्णय से कॉलेज प्रशासन चकित हो रहा है। वहीं शिक्षा विभाग REET में अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को अवसर देने के लिए इस प्रोसेस को पूरा करने में जुटा हुआ है।

बुधवार को जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 2 सितंबर से दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए कॉलेज संचालकों को सूचित किया जा रहा है। उधर, इसी क्लास के एग्जाम फॉर्म अभी 19 अगस्त तक भरे जाएंगे। 21 अगस्त तक फीस जमा होगी। इसके महज दस दिन बाद ही परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है।

सेकंड इयर टाइम टेबल

सेकंड इयर टाइम टेबल

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सेकंड ईयर का पहला पेपर 2 सितंबर, दूसरा पेपर 3 सितंबर, तीसरा पेपर 4 सितंबर, चौथा पेपर 6 सितंबर, पांचवां पेपर 7 सितंबर, छठा पेपर 8 सितंबर, सातवां पेपर 9 सितंबर, आठवां पेपर 10 सितंबर और नौवां पेपर 11 सितंबर को आयोजित होगा।

फर्स्ट ईयर का टाइम टेबल

फर्स्ट ईयर का टाइम टेबल

फर्स्ट ईयर का पहला पेपर 2 सितंबर, दूसरा पेपर 3 सितंबर, तीसरा पेपर 4 सितंबर, चौथा पेपर 6 सितंबर, पांचवां पेपर 7 सितंबर, छठा पेपर 8 सितंबर, सातवां पेपर 9 सितंबर, आठवां पेपर 10 सितम्बर, नौंवा पेपर 11 सितंबर, बारहवां पेपर 13 सितंबर को होगा। फर्स्ट इयर के पेपर सुबह 9.30 बजे से 12.30 बारह बजे तक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *