Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिएक्शन:करीना कपूर खान ने ‘सीता’ का रोल प्ले करने के लिए डिमांड किए 12 करोड़ रुपए? अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस करीना कपूर खान कुछ दिनों पहले डायरेक्टर अलौकिक देसाई की अपकमिंग फिल्म में ‘सीता’ के रोल को लेकर काफी चर्चा में रहीं थीं। तब खबरों में बताया गया था की अलौकिक देसाई ‘रामायण’ की कहानी पर बेस्ड एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और इसमें सीता का लीड रोल करीना कपूर निभाने वाली हैं। यह खबर भी सामने आई थी कि करीना ने इस फिल्म में सीता का रोल निभाने के लिए अपनी फीस बढ़ाकर 12 करोड़ रुपए डिमांड किए हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने फिल्म से जुड़ी इन सभी खबरों पर पहली बार रिएक्शन दिया है।

करीना कपूर ने दिया जवाब
इंटरव्‍यू में करीना कपूर से जब सीता के रोल के लिए फीस से जुड़ा सवाल किया गया, तो व‍े बिना कुछ कहे, बहुत कुछ कह गईं। उनसे पूछा गया कि करीना कपूर खान आगे क्‍या कर रही हैं? आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा चर्चा है कि आप किसी फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए फीस डिमांड कर रही हैं और इस पर कई दूसरी एक्‍ट्रेस भी आपके सपोर्ट में उतरीं है। लेकिन क्‍या यह खबरें फर्जी हैं?’ इस सवाल के जवाब में करीना ने सिर्फ अपना सिर हिलाया और कहा, “हां, हां।” उनके इस जवाब से यह साफ है कि यह सभी खबरें अफवाह हैं। करीना न तो ‘सीता’ का रोल प्ले कर रही हैं और न ही उन्होंने 12 करोड़ रुपए फीस डिमांड की है।

करीना का हुआ था विरोध
कुछ महीने पहले इस अफवाह के सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर करीना का विरोध करना शुरू कर दिया था। कई लोगों ने कहा था कि अगर करीना सीता का रोल प्ले करती हैं, तो यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान होगा। एक यूजर ने करीना के बायकॉट की मांग करते हुए लिखा था, “वह तैमूर खान की अम्मी हैं। इसलिए वह मां सीता का रोल नहीं कर सकती।” एक दूसरे यूजर ने लिखा था, “हम मां सीता का रोल करने के लिए सिर्फ हिंदू एक्ट्रेस चाहते हैं। हम उसे (करीना को) माता सीता के रोल में किसी भी हाल में मंजूर नहीं करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *