Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना में ढील पर सख्ती:UAE के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स आज देर रात 1.30 बजे से शुरू होगी, फ्लाइट्स में बिना RT-PCR टेस्ट वाले पैसेंजर्स ले जाने पर अथॉरिटी ने लगाई थी हफ्तेभर की रोक

मुंबई

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इंडिगो की फ्लाइट्स पर 24 अगस्त तक रोक हट गई है। भारत से UAE की फ्लाइट्स की शुरुआत आज देर रात 1.30 बजे (20 अगस्त) से होगी। इससे पहले कुवैत ने भारत से आने वाली सभी कमर्शियल फ्लाइट्स पर लगी रोक को खत्म कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो अपनी फ्लाइट में बिना RT-PCR टेस्ट वाले यात्रियों के साथ उड़ान भर रहा था। इसलिए उस पर 17-24 अगस्त तक रोक लगा दी थी। हालांकि, अब एयरलाइन कंपनी ने अपने बयान कहा कि उस पर लगी रोक हट गई है।

खबर के बाद यात्रियों में नाराजगी
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस पर एयरलाइन कंपनी ने कहा था कि हम उड़ान फिर से शुरू करने के बाद अन्य फ्लाइट्स में रिफंड या आवास के साथ उनका सपोर्ट करेंगे।

इंडिगो भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच 1.30 बजे IST (20 अगस्त) से उड़ान शुरू करने की सिफारिश करेगा। हमने अपने सभी यात्रियों को सूचित कर दिया है और किसी भी असुविधा के लिए खेद है

RT-PCR टेस्ट के मायने काफी
UAE अथॉरिटी ने अपने नागरिकों को देश में एंट्री पर राहत दी है। लेकिन, इसके लिए डिपार्चर से 48 घंटे पहले RT-PCR टेस्ट और फिर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से पहले भी एक और रैपिड-PCR टेस्ट को पास करना होगा। रैपिड-PCR टेस्ट की जरूरत 5 अगस्त से लागू की गई है।

पैसेंजर्स को यात्रा के लिए UAE अथॉरिटी से अप्रूवल लेटर की भी आवश्यकता होगी, जो कि एयरलाइन स्टॉफ चेक-इन के दौरान चेक करेंगे। UAE पहुंचने पर इन डॉक्युमेंट्स की भी जांच की जाती है।

कुवैत ने भारत और पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आने वाली कमर्शियल फ्लाइट्स पर राहत दी है।

कुवैत ने भारत और पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आने वाली कमर्शियल फ्लाइट्स पर राहत दी है।

कुवैत से राहत, कमर्शियल फ्लाइट्स पर रोक हटाई
दूसरी ओर, कुवैत ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल समेत मिस्र से आने वाली कमर्शियल उड़ानों से रोक हटा ली है। कुवैत की मिनिस्ट्रियल कमिटी ने बुधवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *