बीकानेर.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के मद्देनजर बूथ लेवल अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण नहीं करने वाले ग्यारह कार्मिकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेव राम धोजक ने बताया कि जिले की विभिन्न विधानसभाओं में 69 कार्मिकों को बीएलओ पद पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। इनमें से कार्यग्रहण नहीं करने पर ग्यारह कार्मिकों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। धोजक ने बताया कि यदि किसी कार्मिक की कोई परिवेदना है तो कार्यग्रहण उपरांत उस पर विचार किया जा सकेगा, लेकिन कार्यग्रहण नहीं करने वाले नवनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अनुशासनत्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यग्रहण नहीं करने वाले सभी कार्मिकों को कार्यग्रहण करने का अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी इसे अंतिम अवसर समझें।