बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन
by seemasandesh
छाया रहा सहायक अभियंता के दुर्व्यवहार का प्रकरण
विभाग बोला- कैम्प लगाकर करेंगे बिजली बिलों को दुरुस्त गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। अगस्त माह में जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा जारी बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को गांव पक्काभादवां के आक्रोशित ग्रामीणों ने गोलूवाला के सहायक अभियंता कार्यालय पर जोरदार विरोध दर्ज करवाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी अच्छी खासी संख्या में भाग लिया। सैकड़ों की तादाद में सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग मुदार्बाद, विभाग द्वारा जारी बिलों की कमियों को दुरुस्त करो के अलावा गत कई दिनों से स्थानीय सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह द्वारा ग्रामीणों से जरिए मोबाइल हुई वार्ता में दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर भी अपना मुद्दा बनाते हुए एईएन पुष्पेंद्र मुदार्बाद, एईएन तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, एईएन पुष्पेंद्र होश में आओ जैसी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान सहायक अभियंता जिला मुख्यालय पर आयोजित किसी विभागीय मीटिंग में होने के कारण मौके पर उपस्थित नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में कनिष्ठ अभियंता रामावतार गुर्जर को ग्रामीणों ने लिखित में ज्ञापन सौंपकर बिजली बिल में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर वार्ता की। यहां ग्रामीणों ने विभाग पर कई तरह के आरोप लगाए। धूप में खड़े रहकर कनिष्ठ अभियंता को अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों के जोरदार विरोध प्रदर्शन के कारण दबाव में आए विद्युत विभाग ने अवकाश के बावजूद भी 20 अगस्त को प्रात: 8 बजे से गांव में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर एक कैम्प लगाने की घोषणा कर दी जिसमें विद्युत बिलों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। क्या बोले जेईएन ह्यह्णविद्युत बिलों में त्रुटि को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि विभाग 20 अगस्त को अवकाश होने के बावजूद अपनी टीम को साथ लेकर गांव में कैम्प लगाएगा और विद्युत बिलों में कमियों को दुरुस्त किया जाएगा।झ्झ् रामावतार गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय, गोलूवाला