Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बढ़ रहे रोजगार:जून में EPFO से जुड़े 12.83 लाख सदस्य, मई की तुलना में ये 39% अधिक

नई दिल्ली

कोरोना काल में रोजगार को लेकर राहत भरी खबर आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जून 2021 में 12.83 लाख लोग जुड़े हैं जो, मई 2021 की तुलना में 39% ज्यादा हैं। मई में EPFO से 9.20 सदस्य जुड़े थे। वित्त वर्ष 2021-22 के 3 महीनों यानी अप्रैल, मई और जून में EPFO से कुल 34.79 लाख सदस्य जुड़े हैं।

8.11 लाख नए सदस्य जुड़े
जून में जुड़ने वाले 12.83 लाख सदस्यों में से करीब 8.11 लाख नए सदस्य हैं। वहीं 4.73 लाख सदस्य ऐसे हैं जो किसी कारण से EPFO से निकल गए थे और अब फिर से शामिल हो गए हैं।

नए सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र और हरियाणा आगे
महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए रोजगार में खासी तेजी दर्ज की गई। इन राज्यों में जून में EPFO से लगभग 7.78 लाख लोग जुड़े हैं, जो कुल जुड़ने वालों का 60.63% है। नए सब्सक्राइबर्स में महिलाओं की संख्या 2.56 लाख रही।

18 से 25 साल के 6 लाख से ज्यादा सदस्य EPFO से जुड़े
उम्र के हिसाब से बात करें तो जून में 18 से 25 साल के 6 लाख से ज्यादा सदस्य EPFO से जुड़े हैं। इसके बाद लगभग 2.55 लाख सदस्यों के साथ 29-35 आयु वर्ग का स्थान है। डेटा में वे सदस्य शामिल हैं जो महीने के दौरान शामिल हुए हैं, बाहर निकले हैं और EPFO में फिर से शामिल हुए हैं।

वित्त वर्ष 2020-21 में 77.08 लाख नए सदस्य जुड़े
EPFO में हर महीने औसतन 7 लाख नए मेंबर जुड़ते हैं। 2020-21 में कुल 77.08 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़े थे। EPFO की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में EPFO के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पिछले वित्त 2018-19 के दौरान यह आंकड़ा 61.12 लाख का रहा था। EPFO अप्रैल, 2018 से नए सदस्यों के आंकड़े जारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *