Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

17 साल की लड़की 24 साल के बाबा संग भागी:बीमार बेटी का इलाज कराने बाबा के पास ले गया था पिता, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो फोन पर घंटों बात होने लगी

नागौर

नागौर के चितावा थाना क्षेत्र के हुडील गांव की 17 साल की एक लड़की को सीकर जिले के लोसल स्थित एक धाम का 24 साल का बाबा भगाकर ले गया है। लड़की अक्सर बीमार रहती थी। इसके उसका इलाज कराने के लिए पिता बाबा के धाम पर ले जाया करता था। इस दौरान बाबा और लड़की के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बाबा लड़की से फोन पर भी घंटों बातें करता था।

शनिवार को बेटी के घर से गायब होने के बाद पिता ने बाबा के खिलाफ अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। परिजनों द्वारा लड़की को 17 साल की नाबालिग बताया जा रहा है। अभी उसके आयु संबंधी दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो पाई है। युवती के पिता के फोन में बाबा का नंबर सेव था। कुछ फोटो थीं, जिसे वो डिलीट करके गई है।

घर पर गायब मिले आधार कार्ड, TC और कपड़े
चितावा थाना क्षेत्र के हुडील गांव में ये घटना शनिवार को हुई। शिकायतकर्ता पिता की 3 पुत्रियां व एक पुत्र है। शनिवार को वो मजदूरी पर गया हुआ था। पत्नी खेत में काम पर गई हुई थी। इस दौरान उसके पास पत्नी का फोन आया कि उसकी बड़ी बेटी घर से गायब है। अटैची में रखा उसका आधार कार्ड, TC, अन्य जरूरी दस्तावेज और 2-3 ड्रेस भी गायब है। पुलिस ने बताया कि बाबा शादीशुदा नहीं है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *