Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोल्ड-सिल्वर वीकली अपडेट:इस हफ्ते महंगा हुआ सोना, लेकिन चांदी में गिरावट जारी; साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना

नई दिल्ली

इस हफ्ते सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। ज्वैलरी संगठन इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते सोना 290 रुपए महंगा होकर 47,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 47,039 रुपए पर था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2447,329
2347,139
2243,353
1835,497

फीकी पड़ी चांदी की चमक
इस हफ्ते चांदी की कीमत में गिरावट आई है। हफ्ते की शुरुआत में ये 63,047 रुपए पर थी जो, अब 62,233 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी ये इस हफ्ते 814 रुपए सस्ती हुई है।

अगस्त में अब तक सोना 700 और चांदी 5,500 रुपए से ज्यादा सस्ती हुई
1 अगस्त को सोना 48,105 रुपए पर था जो अब 47,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस महीने में सोना अब तक 776 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 5,703 रुपए सस्ती होकर 62,233 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभला सोना
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। हफ्ते की शुरुआत में ये 1,788 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर था जो अब 1,782 डॉलर पर आ गया है।

साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर के चलते सोना आने वाले दिनों में और महंगा हो सकता है। इस साल के आखिर तक ये 50 हजार रुपए तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *