Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RCB के हेड कोच ने दिया इस्तीफा:IPL फेज-2 से पहले विराट कोहली की टीम में हुए बड़े बदलाव, कैटिच की जगह माइक हेसन को बनाया गया टीम का नया कोच

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के फैंस के लिए एक बड़ी अपटेड सामने आ रही है। दरअसल, टीम के हेड कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कैटिच ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना यह पद छोड़ा है।

हेसन को मिली टीम की जिम्मेदारी
साइमन कैटिच के हेड कोच का पद छोड़ने के बाद आरसीबी ने उनके रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने टीम के क्रिकेट ऑपरेशन के डायरेक्टर माइक हेसन को इस सीजन के अंत तक कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

सामने आया फ्रेंचाइजी का बयान
आरसीबी के मैनेजमेंट की ओर से कैटिच के पद छोड़ने और हेसन को नया कोच बनाने की जानकारी दी गई। टीम ने बयान जारी कर कहा- साइमन कैटिच ने मुख्य कोच के रूप में अपने पद से हटने का फैसला किया है और मुख्य रूप से व्यक्तिगत कारणों से। हम उनके फैसले का समर्थन करते हैं। माइक हेसन इस टूर्नामेंट के अंत तक मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे। हेसन न्यूजीलैंड को कोचिंग दे रहे हैं।

UAE चरण से पहले हुए टीम में बड़े बदलाव
विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में साथ ही कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। टीम ने एडम जम्पा के रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को अपने साथ जोड़ा है, जबकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा टीम में डेनियल सैम्स की जगह लेंगे। वहीं, केन रिचर्डसन के विकल्प में रूप में सिंगापुर के टिम डेविड को आरसीबी ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

माइक हेसन ने बताई टीम में बदलाव की वजह
आरसीबी के नए हेड कोच माइक हेसन ने अपने बयान में कहा- फिन एलन और स्कॉट कुगलेइजन दोनों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना गया है और वे आरसीबी का हिस्सा नहीं होंगे। केन रिचर्डसन ने खुद को अनुपलब्ध बताया है। इसलिए हमारी टीम में बदलाव किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *